झांसी। नंदनपुरा निवासी इंजमाम अली के सेना में अफसर बनने पर परिजन गदगद हैं। खबर मिलने के बाद घर पर पहुंचे लोग परिजनों को बधाई देते रहे।
नंदनपुरा निवासी किराना व्यापारी इम्तियाज अली के पुत्र व भोपाल रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी आईए सिद्दीकी के भतीजे इंजमाम अली सिद्दीकी शनिवार सुबह इंडियन मिलेट्री अकादमी देहरादून से पास आउट होकर सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर तैनात हुए। इंजमाम ने सेना में लेफ्टिनेंट का पद प्राप्त कर जिले के गौरव को बढ़ाया।
परिजनों के मुताबिक इंजमाम की शिक्षा उनके चाचा इफ्तिखार अली सिद्दीकी की देखरेख में झांसी में ही हुई। आईएससी की परीक्षा में 96.6 प्रतिशत अंक हासिल कर कॉलेज में टॉपर बनने के साथ जिले में दूसरा स्थान भी हासिल किया था। वर्ष 2016 में एनडीए की परीक्षा भी पास कर देश में 114वीं रैंक हासिल की थी।