फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का कर्ज माफ करें मोदी

Mon, 19 Sep 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
rahul gandhi, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
विज्ञापन
झांसी। रविवार को शहर में रोड शो के दौरान हाट के मैदान में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि जब डा. मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे तब वह एकाध विदेश यात्रा कर आते थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान तो अब रनवे पर तैयार खड़ा रहता है। वह देश के किसानों और गरीबों के साथ सेल्फी तो लेते हैं, लेकिन उनकी ओर ध्यान नहीं देते। उन्हें किसानों का कर्ज माफ करना चाहिए। 
विज्ञापन


बिपिन बिहारी इंटर कालेज में कहा कि नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारों को रोजगार नहीं, जुमले ही दिए हैं। इससे क्या होगा? प्रधानमंत्री बात तो हिंदुस्तान की संस्कृति की बात करते हैं, लेकिन उन्हें जानकारी ही नहीं है। नरेंद्र मोदी का नाम लिए बगैर उनकी ओर इशारा करते हुए बोले कि शिवजी, महावीर और गौतम बुद्ध से लेकर गांधी जी तक सभी ने कहा है कि झूठ बोलोगे तो गले में फंस जाएगा और सच बोलोगे तो कुछ नहीं होगा।

अपने पूरे रोड शो और दौरे के दौरान राहुल गांधी सपा और बसपा पर कुछ नहीं बोले। इसको लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चा गरम रही। इन राजनीतिक दलों पर हमलावर न होने से पीछे कयास लगाए जाते रहे कि इस नरमी के पीछे भविष्य की राजनीति तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें