फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोत्सव में टिल्लू राजा ने गुदगुदाया

विज्ञापन
shilp mahotsav jhansi - फोटो : amarujala
विज्ञापन
क्राफ्ट मेला मैदान में चल रहे ‘झांसी शिल्प महोत्सव’ में मंगलवार की शाम हास्य कलाकार टिल्लू राजा और जीतू देवानंद के नाम रही। दोनों कलाकारों ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया। बेबी इमरान ने भगवान श्रीकृष्ण की आराधना को गीत के माध्यम से प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

मुक्ताकाशी मंच पर कार्यक्रम की शुरुआत शारदा ग्रुप बैंड की ओर से की गई। गणेश वंदना ‘जय हो गणेश...’ की प्रस्तुति पर दर्शकों ने उत्साहवर्धन किया। बेबी इमरान ने ‘कान्हा सोजा जरा....’ गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद हास्य कलाकार टिल्लू राजा ने प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को खूब गुदगुदाया। उन्होंने मिमिक्री कलाकार के रूप में फरहान अख्तर की आवाज निकाली। उन्होंने मोदी की आवाज की मिमिक्री की। उन्होंने आवाज की हूबहू नकल की। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह की आवाज की नकल की। उन्होंने लोफर और आफर में अंतर बताते हुए कहा कि यदि लड़की प्रपोज करे तो ऑफर और लड़का प्रपोज करे तो लोफर कहते हैं।
इनके अलावा जीतू देवानंद ने भी दर्शकों को हंसाया। शांता प्रसाद म्यूजिकल ग्रुप की लक्ष्मी सिंह, अरविंद ठाकुर, रिंकी ने डांस किया। ‘जाने जा...’ गीत और भजन ‘श्री राधे गोविंदा...’ सुनाया। मंच संचालन श्रुति शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें