रेलवे स्टेशन परिसर में बने प्रवेश द्वार के टूट गए टाइल्स।
- फोटो : REPORTERS
झांसी। रेलवे स्टेशन परिसर में तीन महीने पहले ही बनकर तैयार हुए प्रवेश और निकास द्वार के टाइल्स टूटना शुरू हो गए हैं। ठेकेदार ने फजीहत से बचने के लिए उनकी मरम्मत कराना शुरू कर दिया है।
ऐसे में किए गए काम की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे है।
रेलवे स्टेशन पर 10 करोड़ रुपये की लागत से नवीनीकरण के काम चल रहे हैं। इनमें रेलवे परिसर, वेटिंग हॉल, यात्री शेड और अन्य स्थानों पर परिवर्तन होना है। इसी परिवर्तन के तहत परिसर में प्रवेश और निकास द्वार बनाए गए हैं। इन द्वारों का निर्माण तीन महीने पहले ही पूरा हुआ है। मगर, उनके टाइल्स अभी से निकलना शुरू हो गए हैं। प्रवेश और निकास द्वार के एक- एक खंभे के चार- चार टाइल्स टूटकर गिर गए। इससे काम की गुणवत्ता पर सवाल खडे़ हो गए है। इस बात की चर्चा होने पर ठेकेदार ने सोमवार को उनकी मरम्मत कराना शुरू कर दिया। इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ठेकेदार की जिम्मेदारी होती है कि वह अनुबंध की अवधि तक सभी टूट फूट दोबारा दुरुस्त करके दे। अंतिम भुगतान कार्य से संतुष्ट होने पर किया जाता है। कार्य संतोषजनक न मिलने पर जुर्माना भी लगाया जाता है।