फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट नहीं तो संगठन में ओहदा

Sat, 07 Jan 2017 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
bjp , jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव में भितरघात से बचने के लिए प्लान तैयार कर लिया है। तय किया गया है कि टिकट के जिन दावेदारों को टिकट नहीं मिलेगी, उन्हें संगठन में पद दिया जाएगा, जिससे वे भी प्रत्याशियों को जिताने के लिए जुट जाए। जिले की चारों सीटों से 31 नेताओं ने टिकट की दावेदारी की है।
विज्ञापन


भाजपा में विधानसभा टिकट को लेकर घमासान मचा हुआ है। सभी अपने को दूसरे से बेहतर प्रत्याशी बता रहे हैं। पार्टी के लिए इतनी बड़ी संख्या में टिकट के दावेदार सामने आने से परेशानी खड़ी हो गई है। प्रत्याशियों की घोषणा होने के बाद अन्य दावेदार निष्क्रिय या बागी न हो जाए, इसके लिए रणनीति तैयार की गई है। सूत्रों की माने तो जिनके नाम पैनल में शामिल में नहीं है, उन्हें पार्टी संगठन के महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देने की तैयारी है। पार्टी दावेदारों के बागी होने के अंदेशे को भांपते हुए उन्हें भविष्य में मौके मिलने के आश्वासन दिए जा रहे हैं। फिलहाल पूरी कोशिश है कि टिकट बंटवारे को लेकर किसी तरह के विवाद की स्थिति न बने।

‘टिकट तय होने के बाद सभी से दावेदारों से बातचीत होगी। उनको चुनाव में अहम जिम्मेदारी व सम्मान दिया जाएगा। उनको आगे संगठन में कैसे समायोजित करना है? इस पर रणनीति बन चुकी है।’
विज्ञापन

संजय दुबे, जिलाध्यक्ष।

इन्होंने की दावेदारी
झांसी विधानसभा से सदर विधायक रवि शर्मा, प्रदीप सरावगी अनूप अग्रवाल, जगदीश प्रसाद साहू, संजीव श्रृंगीऋषि, बबीना विधानसभा से राजीव सिंह पारीछा, चंद्रप्रकाश मिश्रा, बृजेंद्र राजपूत, मोहन सिंह यादव, लक्ष्मी देवी राजपूत, प्रमोद कुमारी राजपूत, गोविंद सिंह यादव, जमुना कुशवाहा, राघवेंद्र कुशवाहा, राजेंद्र गुप्ता, मऊरानीपुर से महापौर किरण वर्मा, बिहारी लाल आर्य, डॉ. रमेश श्रीवास, पवन गौतम, डॉ. अनिल राज, देवकी नंदन श्रीवास व गरौठा विधानसभा से देवेश पालीवाल, जवाहर लाल राजपूत, टीकाराम पटेल, वीरेंद्र सिंह निरंजन, विजय सिंह निरंजन, ओंकार नाथ व्यास, शत्रुघ्न सिंह, डॉ. जगदीश सिंह चौहान, अनुपमा लोधी और वंदना पाठक के नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें