फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के डर से 67 हजार ने सफर करने से किया तौबा

विज्ञापन
कोरोना के कारण झांसी रेलवे स्टेशन पर काफी यात्री मास्क पहने सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन
झांसी। कोरोना वायरस के भय के कारण एक मार्च से 15 मार्च तक 67 हजार यात्रियों ने आगामी तिथियों के अपने टिकट निरस्त करा लिए। मंडल के अलग-अलग आरक्षण कार्यालयों पर करीब दस हजार टिकटों पर इन यात्रियों के आरक्षण कराए गए थे। एक टिकट पर अधिकतम छह यात्रियों का आरक्षण हो सकता है। यह सिलसिला निरंतर बना हुआ है। रेलवे ने 120 दिन पहले तक आरक्षण कराने की सुविधा प्रदान कर रखी है।
विज्ञापन

इन दिनों मुसाफिरों में कोरोना वायरस को लेकर डर बना हुआ है। वे सफर करने से बच रहे हैं। इतना ही नहीं, आगामी तिथियों में भी बड़ी संख्या में लोग आने टिकट निरस्त करा रहे हैं। एक मार्च से 15 मार्च के बीच ही मंडल के झांसी, ग्वालियर, मुरैना, उरई, बबीना, ललितपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, दतिया, छतरपुर, ओरछा के आरक्षण कार्यालयों से 67007 यात्रियों के आरक्षण निरस्त कराए गए। अधिकांश यात्रियों ने चैत्र नवरात्र पर धार्मिक स्थलों पर जाने, स्कूल की छुट्टी होने से नाते रिश्तेदार व पर्यटन स्थलों पर घूमने के लिए बनवा रखे थे।
खासकर दिल्ली, मुंबई, जम्मू, मनमाड की तरफ जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस, ताज एक्सप्रेस, पुष्पक एक्सप्रेस, निजामुद्दीन मुंबई एसी एक्सप्रेस, पंजाब मेल, श्रीधाम एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस, पठानकोट एक्सप्रेस, सदर्न एक्सप्रेस, गतिमान एक्सप्रेस, जबलपुर नई दिल्ली एक्सप्रेस, हबीबगंज निजामुद्दीन एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रियों ने आरक्षण बनवा रखे थे। इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर बड़ी संख्या में आगामी तिथियों के आरक्षित टिकट निरस्त हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिकट बनवाने वालों की संख्या में भी आई कमी
कोरोना वायरस के चलते पिछले साल की तुलना में मार्च के महीने में आरक्षित टिकट कराने वालों की संख्या में भी कमी आई है।
दिनांक 2019 2020 आय में कमी
8 मार्च 1661 947 19 लाख
10 मार्च 910 652 14 लाख
11 मार्च 1883 1464 11 लाख
13 मार्च 1761 1659 06 लाख
14 मार्च 1615 1524 02 लाख
15 मार्च 1799 853 22 लाख
(आंकड़े झांसी आरक्षण कार्यालय)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें