प्रेमनगर के काशीनगर क्षेत्र निवासी किशोरी मंगलवार सुबह करीब 6:00 बजे किसी काम से अपने घर से निकली थी। किशोरी का कहना है पड़ोस में रहने वाले सोनू ने अपनी कार में घसीट लिया। कार में तीन युवक सवार थे। वह लोग करौंदी माता मंदिर की तरफ भागे। तीनों ने कार के अंदर ही बारी-बारी से उसके संग दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी को वापस करौंदी माता मंदिर के पास लाकर नीचे धकेल दिया और भाग निकले।
किशोरी बदहवास हाल में सुबह करीब 10:30 बजे अपने बुआ के घर आई। उसके पैर में चप्पल तक नहीं थी। परिजनों के पूछने पर उसने आपबीती बताई। उसने बताया सोनू ने दुष्कर्म के बाद उसकी मांग भर दी। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है।