फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल की बच्ची की हुई नि:शुल्क सर्जरी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जन्म से दिल में दो छेद और सुनने में असमर्थ जैसे जन्मजात दोषों के साथ पैदा हुई तनु तीन साल बाद अब स्वस्थ हो चुकी है। पिछले महीने उसका ऑपरेशन कर एक तरफ के कान के अंदर मशीन लगा दी गई और 15 दिन बाद मशीन का वॉल्यूम खोला गया। आरबीएसके के डीईआईसी मैनेजर डॉ. रामबाबू ने बताया कि डॉक्टर अब धीरे-धीरे इस माश्ीन की आवाज खोलेंगे। बाहरी आवाज को कैच करने के लिए एक मशीन कान के बाहर भी लगाई गई है।
विज्ञापन

जिले के दातारनगर के रहने वाले किसान वैकुंठ सिंह ने बताया कि तनु उनकी दूसरी संतान है। पत्नी जब गर्भावस्था में थी, तो छह-सात महीने में डॉक्टर ने बताया कि बच्चा कमजोर है। सभी एहतियात बरते गए, लेकिन जब तनु का जन्म हुआ तो मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. ओमशंकर चौरसिया ने बताया कि उसके दिल में दो छेद हैं। इसका जल्द उपचार कराना जरूरी है। डॉक्टर की सलाह पर बच्ची का इलाज रायपुर स्थित अस्पताल में नि:शुल्क कराया गया। बीती छह जनवरी को तनु का ऑपरेशन कर उसके एक तरफ के कान के अंदर मशीन लगा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें