फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शराब की दुकान में तोड़फोड़ के आरोप में तीन महिलाएं नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। दतिया गेट बाहर देसी शराब की दुकान में तोड़फोड़ के आरोप में कोतवाली पुलिस ने तीन महिलाओं समेत कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शनिवार को आसपास की तमाम महिलाओं ने शराब की दुकान का विरोध करते हुए अंदर से शराब की पेटियां निकालकर बाहर सड़क पर फेंक दी थीं।



रविवार को शराब कारोबारी सौरभ साहू की तहरीर पर पुलिस ने दुकान में तोड़फोड़ के आरोप में शोभा सैनी पत्नी किशन सैनी, अनीता सैनी पत्नी ओमप्रकाश एवं सुमन सैनी पत्नी राजकिशोर सैनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन


शनिवार को हंगामा करने वाली महिलाओं का आरोप था कि दुकान में जुटने वाले शराबी फब्तियां कसते हैं। यहां आने वाले लोग घरों के अंदर ताक-झांक करते हैं। महिलाएं एवं लड़कियों का निकलना भी मुश्किल हो गया। पिछली बार प्रशासन ने दुकान को खत्म कराने की बात कही थी।
विज्ञापन


वहीं, शराब कारोबारी का कहना है कि महिलाओं ने न सिर्फ शराब की पेटियों को उठाकर सड़क पर फेंका बल्कि दुकान में मौजूद सेल्समैन रवि शिवहरे को पीटकर घायल कर दिया। उसे जान से मारने के लिए धमकाया। पुलिस ने आरोपी महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें