फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलस्तर गिरने से तीन ट्यूबवेल में बढ़ाए 15 पाइप

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बड़ागांव गेट बाहर पानी की समस्या दूर करने के लिए यहां तीन ट्यूबवेल में 15 अतिरिक्त पाइप बढ़ाए गए हैं। किसी में तीन तो किसी में पांच पाइप बढ़ाने के बाद अब खराब मोटर को दुरुस्त कराकर फिट किया जाना है। इसके बाद जलापूर्ति सुचारु हो जाएगी।
विज्ञापन

बड़ागांव गेट बाहर क्षेत्र में पानी की समस्या है। गर्मियां शुरू होते ही यहां हर साल पानी का संकट गहरा जाता है। क्षेत्र में तीन ट्यूबवेल से पानी की आपूर्ति होती है। लेकिन, कुछ दिनों से इनकी आपूर्ति ठप हो गई थी। मोटर भी खराब हो गई थी। क्षेत्रीय पार्षद किशोरी प्रसाद रायकवार ने समस्या के समाधान के लिए जलसंस्थान कार्यालय पर धरना दिया था। इसके बाद ट्यूबवेलों की जांच की गई तो पता चला कि जलस्तर नीचे चला गया है। इस कारण दिक्कत आ रही है। वैकल्पिक तौर पर छह टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जा रही है।
अन्नपूर्णा कॉलोनी के पास के ट्यूबवेल में पांच पाइप बढ़ाए गए। एकलव्य पार्क के पास ट्यूबवेल में सात पाइप और सनराइज स्कूल के पास के ट्यूबवेल में तीन पाइप बढ़ाए गए हैं। दरअसल, यहां पर पानी का स्तर गिर जाने के कारण पाइप बढ़ाने पड़े हैं। पाइप बढ़ाने के बाद मोटर खराब हो गई। इस पर मोटर सुधरवाई गई। सुधरने के बाद अब मोटर लग जाने के बाद दो से तीन दिन में आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें