फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमण रफ्तार पर, बंद हुईं कोविड हेल्प डेस्क

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर लगातार बढ़ रही है, लेकिन बचाव के इंतजाम दिखावा बनकर रह गए हैं। जिले के सरकारी कार्यालयों, थानों और सार्वजनिक स्थानों पर लगातार भीड़ उमड़ रही है। सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, तापमान जांच और सैनिटाइजेशन के इंतजाम भी ठप पड़े हैं। इन स्थानों पर बनाई गईं कोविड हेल्प डेस्क भी गायब हैं। कई कार्यालयों मेें हेल्प डेस्क का बोर्ड लगा है, लेकिन न तो मेज है और न ही कर्मचारी हैं। ऐसे में लगातार बढ़ रही कोरोना संक्रमण की रफ्तार को रोकने और लोगों को जागरूक करने की कवायद दिखावा बनकर रह गई है।
विज्ञापन

तस्वीर एक
विकास भवन
जिले के प्रमुख विभाग विकास भवन में करीब 20 सरकारी कार्यालय हैं। यहां पर रोज सैकड़ों फरियादी अपनी शिकायतें लेकर आते हैं। साथ ही, प्रशासन की तमाम बड़ी बैठकें भी यहां पर होती हैं। यहां पर नीचे पार्किंग में बनी कोविड हेल्प डेस्क पर कोई इंतजाम नहीं है। यहां पर मेज खाली पड़ी हुई थी। न तो सैनिटाइजेशन और तापमान जांचने की व्यवस्था भी नहीं थी।
तस्वीर दो
नगर निगम
महानगर के प्रमुख कार्यालय नगर निगम में तमाम समस्याएं लेकर रोज तमाम लोग आते हैं। इस दौरान गृहकर जमा करने के लिए भी लोगों की भीड़ उमड़ रही है। गृहकर काउंटर के पास ही कोविड हेल्प डेस्क का बैनर लगा हुआ है, लेकिन यहां पर कोई सुविधा नहीं है। काउंटर पर लोग सोशल डिस्टेंसिंग को ताक पर रखकर गृहकर जमा करते हैं। लेकिन अफसरों का इधर कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

तस्वीर तीन
नवाबाद थाना
सरकार ने हर थाने में कोविड हेल्प डेस्क बनाने के निर्देश दिए थे। जिले के हर थाने में कोविड केयर हेल्प डेस्क का काउंटर बना है, लेकिन सब खाली पड़े हैं। नवाबाद थाने में कोविड केयर काउंटर खाली था। यहां पर भी तापमान जांच, सैनिटाइजेशन, सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क की कोई व्यवस्था नहीं थी।
तस्वीर चार
कलक्ट्रेट
जिले के सबसे बड़े विभाग कलक्ट्रेट में कोविड केयर डेस्क पर काम चल रहा था। यहां पर आने वाले हर फरियादी का डेस्क पर तैनात कर्मचारी तापमान जांच करने के साथ सैनिटाइजेशन करा रही थीं। साथ ही मास्क लगाने के लिए कहा जा रहा था।
विज्ञापन

-----------
इन विभागों का यह हाल
- बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क के नाम पर केवल मेज लगी और बैनर टंगा है, लेकिन कोई यहां नहीं है।
- जेडीए में भी डेस्क पर सैनिटाइजेशन और तापमान जांच का कोई इंतजाम नहीं है।
- आरटीओ कार्यालय में कोविड हेल्प डेस्क पर बैनर टंगा है, लेकिन कोई कर्मचारी नहीं बैठता।
- बीएसए और डीआईओएस कार्यालय में भी एक मेज रखी है, लेकिन कोई कर्मचारी और इंतजाम नहीं है।
- एसएसपी कार्यालय में कोविड हेल्प डेस्क पर पर तापमान जांचा जा रहा है।
- डीएसओ कार्यालय में कोविड हेल्प डेस्क पर कोई इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें