फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेतवा नदी में डूबने से तीन किशोरों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एरच (झांसी)। बृहस्पतिवार को गंगा दशहरा पर्व पर बेतवा नदी में नहाने गए तीन किशोरों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना से परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गांव मलेहटा के रहने वाले कपिल यादव पुत्र प्रवेश यादव, दुर्गेश यादव (14 वर्ष) पुत्र अमर सिंह और मऊरानीपुर के स्यावनी खुर्द गांव के रहने वाले देवराज यादव (16 वर्ष) पुत्र जितेंद्र यादव बृहस्पतिवार को गंगा दशहरा पर्व होने के कारण सुबह सात बजे बेतवा नदी में नहाने गए हुए थे। सभी नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान एक किशोर गहरे पानी में डूबने लगा तो अन्य दोनों ने उसे बचाने का प्रयास किया। इस दौरान तीनों नदी में डूब गए। थोड़ी दूर पर कुछ बालक और नहा रहे थे। उन्होंने यह देखा तो घटना की सूचना परिजनों को दी। लोगों ने नदी पर पहुंच कर तीनों किशोरों को बाहर निकाला। तीनों को स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय लाया गया। यहां चिकित्सकों ने तीनों की मृत घोषित कर दिया। तीन किशोरों की एक साथ मौत हो जाने से गांव में मातम छाया हुआ है। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।
घर का इकलौता चिराग था देवराज
देवराज यादव बीस दिन पहले ही अपने मामा मलेहटा निवासी पृथ्वी यादव के यहां पर छुट्टी बिताने के लिए आया था। देवराज घर का इकलौता बेटा था। माता पिता का रो- रो कर बुरा हाल है। लोग परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं, पर माता- पिता के आंसू थम नहीं रहे हैं।
विज्ञापन

गांव में नहीं जले चूल्हे
नदी में डूबने से तीन किशोरों की मौत के कारण पूरे गांव में मातमी सन्नाटा है। गांव में किसी के घर पर चूल्हे नही जले। लोग ़मृतक किशोरों के परिजनों को देर रात तक सांत्वना देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें