फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शाॅर्ट सर्किट से तीन खोखों में लगी आग, सामान जला

Fri, 24 Jan 2025 02:14 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम ने पाया आग पर काबू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बानपुर/ललितपुर। बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने से उठी चिंगारी के चलते बुधवार की देर रात थाना के पास रखे तीन खोखों में आग लग गई। फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया। आग से खोखों में रखा लाखों रुपये कीमत का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया।
थाना बानपुर के पास गांव के लोग अपने-अपने खोखा (डिब्बा) रखकर दुकानें संचालित करते हैं। इन खोखों के ऊपर से 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन निकली है। बुधवार की देर रात करीब 3 बजे इस हाईटेंशन लाइन में स्पार्किंग और शाॅर्ट सर्किट होने लगा। इससे तारों में आग का गोला और चिंगारी निकलकर नीचे गिरने लगी। स्पार्किंग से निकली चिंगारी नीचे रखे तीन खोखों पर गिरी। इससे तीनों ने आग पकड़ ली और देखते-देखते आग विकराल हो गई। खोखों में आग की लपटें उठी देखकर थाना बानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। लेकिन सफल नहीं हो पाए। सूचना पर फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंचा और खोखो में लगी आग को बुझाया। आग से तीनों खोखों में रखा लाखों रुपये कीमत का सामान जलकर राख हो गया था।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पीड़ित दुकानदार मौके पर पहुंच गए। पीड़ित दुकानदार बालचंद अहिरवार ने बताया कि वह उक्त खोखे में जनसेवा केंद्र संचालित करता था। आग लगने से उसमें रखे कंप्यूटर, फोटोकॉपी मशीन, इनवर्टर, बैटरी सोलर पैनल सहित करीब 2 लाख रुपये का समान जल गया। दूसरे पीड़ित दुकानदार काशीराम ने बताया कि आग से उसके खोखे में रखी पचास फल की क्रेट, हाथ ठेला, दो तखत सहित करीब 50 हजार रुपये सामान जल गया। तीसरे दुकानदार जगदीश चौरसिया ने बताया कि खोखे में आग लगने से दुकान में रखा गुटका, तंबाकू, सिगरेट सहित अन्य सामान जिसकी कीमत करीब 20 हजार रुपये है जलकर राख हुआ है। पीड़ित तीनों दुकानदारों ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। थाना बानपुर प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा ने बताया कि आग से खोखे जल गए हैं। घटना को लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से लोडिंग टैक्सी में लगी आग
बृहस्पतिवार की सुबह 6 बजे कस्बा बानपुर के बार रोड पर स्थित दुकान के सामने पवन कुमार जैन पुत्र अशोक कुमार की लोडिंग टैक्सी खड़ी थी। इस दौरान यहां से गुजरी हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर टैक्सी के ऊपर गिर गया। जब तक बिजली आपूर्ति बंद कराई जाती, टैक्सी के टायर, बैटरी सहित वायरिंग आग से जल गई। बता दें कि 25 दिसंबर 2024 को पवन कुमार की दुकान से चोरी हुई थी। हालांकि पुलिस ने इस चोरी कांड को अंजाम देने वाले चोरों को गिरफ्तार करके खुलासा कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें