फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे दफ्तर में छलके जाम: कार्यालय में शराब पीते पकड़े गए तीन कर्मचारी, अधिकारी को छापे में सजी मिली महफिल

Wed, 11 May 2022 04:17 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

उत्तर मध्य रेलवे के झांसी रेल कारखाना में ड्यूटी के दौरान तीन रेल कर्मचारी शराब पीते हुए पकड़े गए हैं। मंगलवार की दोपहर में रेल कारखाना स्थित मुख्य कारखाना प्रबंधक कार्यालय से सटे दफ्तर में कुछ कर्मचारियों के जाम छलकाने की खबर मुख्य कारखाना प्रबंधक को मिली। इसको गंभीरता से लेते हुए उन्होंने कार्यालय में छापा मारा। जिसमें तीन कर्मचारी शराब पीते हुए पकड़े गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर मध्य रेलवे के झांसी रेल कारखाना से रेलवे कर्मचारियों की शर्मनाक करतूत सामने आई है। प्रधानमंत्री व रेलमंत्री द्वारा कर्मचारियों को तमाम नसीहतें व काम के प्रति गंभीर होने की हिदायतें देने के बाद भी कुछ कर्मचारी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। हद तो तब हो गई जब कुछ रेलकर्मी ड्यूटी के दौरान अपने ही दफ्तर में जाम छलकाने लगे। सूचना पर पहुंचे अधिकारी ने छापा मारा तो दफ्तर में मेज सजी मिली। इसे गंभीरता से लेते हुए अधिकारी ने तीन कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन

मामला उत्तर मध्य रेलवे के झांसी रेल कारखाना का है। हालांकि कर्मचारियों के ड्यूटी पर न आने या ड्यूटी के दौरान शराब पीने की बात यहां के लिए नई नहीं है। लेकिन केंद्र सरकार द्वारा सख्त निर्देश देने के बाद इस प्रवित्ति पर थोड़ी रोक तो लगी, फिर भी अभी पूरी तरह से रोक नहीं लग पाई है। बताया गया कि रेल कारखाना स्थित मुख्य कारखाना प्रबंधक कार्यालय से सटे दफ्तर में मंगलवार की दोपहर कुछ कर्मचारियों के जाम छलकाने की खबर मुख्य कारखाना प्रबंधक को मिली।
विज्ञापन

उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए दफ्तर में छापा मारा। छापेमारी के दौरान दफ्तर के अंदर का दृश्य देखकर वह भी दंग रह गए। क्योंकि वहां बाकायदा मेज सजाकर कर्मचारी जाम छलका रहे थे। सामने साहब को देखते ही ऑफिस में हड़कंप मच गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। संबंधिथ कर्मचारियों को फटकार लगाने के बाद तीनों कर्मचारियों को निलंबित करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें