फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: तीन शातिर चोर गिरफ्तार, 16 लाख के जेवरात बरामद, पंचवटी कॉलोनी में हुई थी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। मंगलवार तड़के मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश गिरफ्तार कर लिए गए। चोरी के मामले में पुलिस कई माह से उनकी तलाश में थी। बदमाशों के पास से चोरी हुए जेवरात समेत नकदी बरामद हुई है। लिखापढ़ी के बाद तीनों बदमाशों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया।

सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि तड़के करीब चार बजे पुलिस को कुछ बदमाशों के नगरिया कुआं रोड के पास खड़े होने की सूचना मिली। तुरंत कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। यहां तीन बदमाश खड़े थे। पुलिस टीम को देख बदमाशों ने फायर कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इसके बाद भाग रहे बदमाशों को घेरकर पकड़ लिया। बदमाशों ने अपना नाम दतिया गेट बाहर निवासी बल्लू उर्फ संतोष कुशवाह, मसीहागंज निवासी अभिषेक अहिरवार, दतिया गेट अंदर निवासी नासिर खान बताया।
विज्ञापन




उनकी निशानदेही पर सोने का हार, करधनी, चांदी के सिक्के, पायल समेत अन्य जेवरात बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक बाजार में इसकी कीमत करीब 16 लाख है। साथ ही उनके पास से 65 हजार रुपये भी बरामद हुआ। तीनों बदमाश चोरी के कई मामलों में शामिल रहे हैं। इन तीनों ने ही 25 नवंबर को पंचवटी कॉलोनी निवासी अरुण नरवारे के घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात एवं नकदी उड़ा दी थी।
विज्ञापन


इनसेट

बरामद नहीं हुए चोरी हुए पूरे गहने



पंचायतकर्मी अरुण ने बताया था चोर घर का ताला तोड़कर करीब 30 लाख के सोने-चांदी के जेवर समेत 2.70 लाख रुपये नकद चोरी कर ले गए। चोरी का खुलासा करने पर पुलिस सिर्फ 16 लाख के जेवर और 65 हजार रुपये नकद ही बरामद कर सकी हालांकि पुलिस का यह कहना है कि भवन स्वामी से जेवरात का विवरण मांगा गया था लेकिन, वह दे नहीं सका था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें