फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत: तीन नामांकन निरस्त, 364 प्रत्याशी मैदान में

विज्ञापन
netaji 1.jpg - फोटो : netaji 1.jpg
विज्ञापन
झांसी। जिला पंचायत सदस्य पद पर आए नामांकन पत्रों की जांच का काम मंगलवार को पूरा कर लिया गया। जांच में कमियां सामने आने पर तीन नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए हैं। अब तक 364 प्रत्याशी मैदान में हैं। दावेदारों को बुधवार को नाम वापसी का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के निर्वाचन कार्यक्रम के तहत तीन और चार अप्रैल को नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। जिला पंचायत के 24 वार्डों के लिए 367 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। सोमवार और मंगलवार को दो दिनों तक नामांकन पत्रों की जांच की गई, जिसमें वार्ड नंबर एक (पूंछ), वार्ड नंबर 14 (बंगराधवा) तथा वार्ड नंबर 19 (सिमरधा) से कमियों के चलते एक - एक नामांकन पत्रों को निरस्त किया गया। अब मैदान में 364 प्रत्याशी हैं। बुधवार को प्रत्याशी सुबह आठ से दोपहर तीन बजे के बीच अपना नाम वापस ले सकेंगे। जबकि, इसके बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
सबसे ज्यादा प्रत्याशी खैलार में, सबसे कम सकरार में
झांसी। जिला पंचायत के वार्ड नंबर 11 (खैलार) में सबसे ज्यादा 28 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। जबकि, सबसे कम 8 नामांकन पत्र वार्ड नंबर 13 (सकरार) में दाखिल हुए हैं। इसके अलावा वार्ड नंबर एक (पूंछ) में 17, वार्ड नंबर दो (साकिन) में 17, वार्ड नंबर तीन (भरोसा) में 11, वार्ड नंबर चार (सेमरी) 20, वार्ड नंबर पांच (पहाड़ी बुजुर्ग) 15, वार्ड नंबर छह (बघैरा) 19, वार्ड नंबर सात (भोजला) 11, वार्ड नंबर आठ (फुटेरा बरुआसागर) 15, वार्ड नंबर नौ (रक्सा) 14, वार्ड नंबर 10 (राजापुर) 15, वार्ड नंबर 12 (बबीना रूरल) 9, वार्ड नंबर 14 (बंगराधवा) 16, वार्ड नंबर 15 (देवरी सिंहपुरा) 15, वार्ड नंबर 16 (भदरवारा) 19, वार्ड नंबर 17 (स्यावरी) 11, वार्ड नंबर 18 (चुरारा) 9, वार्ड नंबर 19 (सिमरधा) 18, वार्ड नंबर 20 (मारकुआं) 13, वार्ड नंबर 21 (भस्नेह) 21, वार्ड नंबर 22 (ककरबई) 12, वार्ड नंबर 23 (कुरैठा) 12 तथा वार्ड नंबर 24 (बिलाटीकरके) से 19 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें