फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजीटिव भी कर सकेंगे मतदान

विज्ञापन
corona hotspot 1.jpg - फोटो : corona hotspot 1.jpg
विज्ञापन
झांसी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान कोरोना पॉजीटिव मरीज भी मतदान में हिस्सा ले सकेंगे। उनके लिए शाम को पांच बजे से छह बजे के बीच का समय सुरक्षित रखा गया है। इसको देखते हुए मतदान केंद्रों में अतिरिक्त व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

इसकी जानकारी मंगलवार को पैरा मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर ने दी। उन्होंने बताया कि मतदाताओं की पहचान स्थापित करने को 17 विकल्प दिए जाएंगे। आज दूसरे दिन मतदानकर्मियों के मतदान संबंधी प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया गया। मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने सभी मतदान कार्मिक को निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ मतदान कराने को कहा। उन्होंने मतपेटी सील करते समय उपस्थित सभी एजेंटों को दिखाते हुए मतपेटी पहले खोलकर अवश्य दिखाने को कहा। उन्होंने कहा कोविड-19 संक्त्रस्मण से बचाव एवं नियंत्रण के लिए खास सतर्कता बरती जाए।
मास्टर ट्रेनर बीएसए हरवंश कुमार ने बताया शाम छह बजे मतदान केंद्र के अंदर जितने भी मतदाता आए हाें, उन्हें अतिंम व्यक्ति को टोकन पर्ची दी जाए। मतदान के बाद बाए हाथ की तर्जनी के नाखून पर अमिट स्याही लगाई जाएगी। ऐसे दिव्यांग, अर्द्व मतदाता जिन्हें सहायक की जरूरत होगी वह अपने साथ एक सहायक लेकर आ सकेंगे। मास्टर ट्रेनर ने मतपेटिका को खोलने, तैयारी करने तथा सील करने सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त शादाब असलम, जिला विद्यालय निरीक्षक कोमल सिंह यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मास्क लगाने वाले को ही मिलेगा मतदाता केंद्र पर प्रवेश
कोविड-19 के प्रकोप के चलते नए नियमों में मास्क लगाने वाले को ही मतदान केंद्र में प्रवेश मिलेगा। प्रत्येक मतदान केंद्र पर सैनिटाइजर तथा किट उपलब्ध कराई जाएगी। प्रत्येक मतदाता की थर्मल स्कैनिंग होने के साथ सैनिटाइज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें