फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से तीन और मौत, 126 नये मरीज मिले

विज्ञापन
कोरोना - फोटो : ??????
विज्ञापन
झांसी। जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण की चुनौतियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। बुधवार को इस महामारी के 126 नये मरीज सामने आए। इसके अलावा तीन संक्रमितों की मौत भी हुई है। जिले में अब तक 6786 लोग संक्रमण की जद में आ चुके हैं, जबकि 142 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

जिन तीन लोगों की मौत हुई है उनमें बड़ागांव निवासी 55 वर्षीय एक व्यक्ति है। मृतक को बुखार, कफ और सांस लेने में परेशानी होने पर महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया था। मृतक डायबिटीज से भी ग्रसित था। वहीं, खाती बाबा निवासी 70 वर्षीय एक बुजुर्ग की भी मौत हुई है। बुजुर्ग को कोरोना के सामान्य लक्षण पाए जाने पर अस्पताल में दाखिल कराया गया था। वह हाइपरटेंशन व डायबिटीज से भी पीड़ित थे। जबकि, झोकनबाग निवासी 74 वर्षीय एक और बुजुर्ग की भी इस महामारी की चपेट में आने से मौत हुई है। बुजुर्ग को बुखार, कफ और सांस लेने में परेशानी होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मृतक गुर्दा रोग, हाइपरटेंशन व डायबिटीज से ग्रसित था।
ठीक होने वालों की संख्या में इजाफा
झांसी। कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ ठीक होने वालों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। जिले का रिकवरी रेट बढ़कर 83.65 प्रतिशत पर पहुंच गया है। अब तक पाए गए 6786 संक्रमितों में से 5036 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। इनमें से 112 की बुधवार को छुट्टी हुई। वर्तमान में 967 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 175 को छोड़ बाकी सभी बगैर या सूक्ष्म लक्षण वाले रोगी हैं।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में मिले नये मरीज
झांसी। बुधवार को जिले में कोरोना के 126 नये मरीज मिले। ये गेड़ा कॉलोनी पिछोर, मयूर विहार कॉलोनी, महाराणा प्रताप नगर, झोकनबाग, दतिया गेट, गुमनावारा पिछोर, नंद विहार कॉलोनी, नई बस्ती, नालंदा ओम गार्डन, सीपरी बाजार, मेडिकल कैंपस, चेलरा मोंठ, कृष्णा नगर नगरा, कैलिवरी रोड कैंट, बड़ागांव गेट बाहर, बबीना, सूद कॉलोनी, हजरयाना, खैरापति भट्टागांव, कृष्णा नगर आरामशीन, सुभाष नगर आरामशीन, पन्नालाल कंपाउंड, सूजेखां खिड़की, मुहल्ला लाडगंज मऊरानीपुर, सिद्ध नगर कॉलोनी, अंबेडकर नगर तालपुरा, बरुआसागर, बबीना कैंट, इतवारी गंज, राजगढ़ शांति मुहल्ला, गुरुद्वारा प्रेमनगर, प्रतापपुरा नगरा, नानक गंज, चमन गंज, रायगंज, लहरगिर्द, नगरिया कॉलोनी, हीरापुरा, खड़ेनी पठा, बैंकर्स कॉलोनी, ककरवई, रामनगर गरौठा, तिलक नगर भेल, गणेश मढ़िया आदि क्षेत्रों में पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें