चिरगांव। कानपुर की तरफ से आ रही कार ने एक आपे में टक्कर मार दी। जिससे आपे चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।
ग्रामीणों ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे इलाहाबाद की ओर से आ रही एक कार ने ग्राम बरल के पास आगे जा रहे ट्रक को ओवरटेक किया। जिससे कार एक आपे से जा टकराई। जिससे कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, आपे सड़क से उतरकर नीचे खाई में चली गई। जिससे आपे चालक नीलम निवासी झांसी, ग्राम बरल निवासी मुकेश रावत तथा प्रेमनारायण घायल हो गए। तीनों को चिरगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। संवाद