जिले में लॉकडाउन के दौरान सब कुछ बंद होने पर सीएससी ने लोगों की खासी मदद की। शासन के निर्देश पर ई स्टोर विकसित कर घर तक राशन पहुंचाने की व्यवस्था की। साथ ही टेलीमेडिसिन के जरिये लोगों को 1 रुपये में चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। जिले में लॉकडाउन के दौर में सरकार की ओर से तमाम व्यवस्थाएं की गई थीं। लोगो को राशन समेत तमाम दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसलिए कॉमन सर्विस सेंटर को भी जिम्मा सौंपा गया। जिले के 600 से अधिक सीएससी संचालकों ने संक्रमण के दौर में बढ़चढ़कर योगदान दिया। 8 सेंटरों पर राशन की व्यवस्था की गई। साथ ही 2500 लोगों को टेलीमेडिसिन के जरिये चिकित्सकीय परामर्श दिलवाया गया। सीएससी के जिला समन्वयक आजम अली ने बताया कि लॉक डाउन के दौरान कई काम किये गए। गैस सब्सिडी के साथ महिलाओं के जनधन खाते में आये 500 रुपये की निकासी भी कराई गई। जल्द ही कई अन्य प्रयोग किये जायेंगे।