फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: तीन मौतों से बंगरा में मातम घरों में नहीं जले चूल्हे

Tue, 11 Mar 2025 01:08 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

बंगरा। मां और उसके दो बेटों की करंट से मौत के बाद बंगरा गांव में मातम पसर गया। आसपास के गांव के लोग भी रोते-बिलखते परिजनों को ढाढ़स देने पहुंच गए। ग्रामीणों का कहना है कि हरकुंवर का संयुक्त परिवार था। काशीराम पत्नी रामा देवी एवं बेटे सुनील (24) एवं राहुल (18) के साथ रहता था। सुनील की शादी हो चुकी। वहीं, नरेंद्र के बच्चे अभी छोटे-छोटे हैं।

नरेंद्र के परिवार में पत्नी प्रीति समेत बेटा आदर्श (5) एवं साहिल (2) हैं। हादसे के समय काशीराम की पत्नी रामा देवी खेत में जा पहुंची थी जबकि नरेंद्र की पत्नी प्रीति घर पर थी। हादसे के बाद प्रीति एवं रामा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। प्रीति बार-बार पति को वापस बुलाने की गुहार लगा रही थी। वहां मौजूद ग्रामीणों की आंखें भी नम हो आईं। एक साथ तीन मौत होने से पूरे गांव में मातम पसरा रहा। लोगों ने घरों में चूल्हे तक नहीं जलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित परिवार से मिली राजस्व टीम और विधायक प्रतिनिधि : पीड़ित परिवार के लोगों से मिलने पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने बताया कि पीड़ित परिवार को पांच लाख की आर्थिक सहायता राशि दिलाई जाएगी। विधायक प्रतिनिधि जयप्रकाश आर्य पप्पू सेठ ने कहा कि सहायता राशि सहित हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें