बिजली विभाग 20 से 22 अगस्त तक अलग-अलग दिन चार सबस्टेशनों और उनसे जुड़ी हाइटेंशन लाइन पर मेंटेनेंस काम करेगा। इस दौरान सुबह नौ से 12 बजे तक संबंधित क्षेत्रों की बिजली गुल रहेगी।
20 अगस्त को जेल चौराहा और रानी महल सबस्टेशन पर काम होगा। इस दौरान जेल चौराहा सबस्टेशन से जुड़े वन विभाग, जेल के पीछे, मुन विहार, मधुर विहार, विवेकानंद कॉलोनी, जानकीपुरम, इलाइट, फ्लावर कंपाउंड, स्टेशन रोड, सदर बाजार, जेल चौराहा, ताल मोहल्ला, कचहरी, तोपखाना, वेला रोड, चिक मोहल्ला, गंज मोहल्ला, धर्मशाला मुहल्ला, लालता का हाता, ललितपुर रोड, पन्नालाल का हाता और रानी महल सबस्टेशन से जुड़े, रानी महल, न्यू रोड, मिनर्वा, सुभाषगंज, जुगयाना, छनिया पुरा, तलैया, अंदर ओरछा गेट, खोवा मंडी, गुसाईपुरा, सिंधी तिराहा व आसपास क्षेत्रों की बिजली बंद रहेगी।
21 अगस्त को सीपरी बाजार खालसा सबस्टेशन पर काम होगा। इस दौरान खालसा इंटर कॉलेज, जर्मनी अस्पताल, साहनी विहार, नालगंज, रायगंज, मसीहागंज, गोंदू कंपाउंड, प्रेमगंज, छोटी माता मंदिर, नंदनपुरा रोड, आजादगंज, ग्वालटोली, आफीसर्स कॉलोनी, चित्रा चौराहा, टंडन रोड और आसपास क्षेत्रों की बिजली बंद रहेगी।
22 अगस्त को मुन्नालाल सबस्टेशन पर काम होगा। इस दौरान मिशन कंपाउंड, तहसील, बाबूलाल कारखाना, जीवनशाह, मेहंदीबाग, खजूर बाग, नईबस्ती, पंचकुइयां, खंडेराव गेट, दीक्षित बाग, शारदा हिल्स कॉलोनी, सर्राफा, इतवारीगंज, पुरानी नझाई, दरीगरान, राई का ताजिया, लक्ष्मण गंज, चार खंभा, अंदर-बाहर दतिया गेट, मुकरयाना, नरसिंहराव टौरिया, इंद्रपुरी कॉलोनी, स्वामीपुरम्, बंसल कॉलोनी, स्वामीपुरम् और आसपास क्षेत्रों की बिजली बंद रहेगी।