फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: निमंत्रण अस्वीकार करने वाले अभागे, उनके भाग्य में रामलला के दर्शन नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता अस्वीकार करने वाले लोग अभागे हैं। रामलला के दर्शन करना उनके भाग्य में ही नहीं है। विपक्षी दल ऐसा मुस्लिम वोटों के ध्रुवीकरण के लिए कर रहे हैं। वह शनिवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि शीतलहर से ज्यादा रामलहर चल रही है और वो स्वत: स्फूर्ति से चल रही है। जगह-जगह लोग हवन कर रहे हैं। अपने घरों, कार्यालयों को झालरों से सजा रहे हैं। ढोल-मंजीरा के साथ भजन-कीर्तन कर रहे हैं। पूरे देश में खुशी का माहौल है। एक सवाल के जवाब में बोले कि समाजवादी पार्टी की सरकार में ही कारसेवकों की हत्या की गई थी। इसी कारण सपा के नेता अयोध्या नहीं जा रहे हैं। क्योंकि, वो कारसेवकों के परिजनों से आंख नहीं मिला सकेंगे। सपा नेता शिवपाल यादव द्वारा कारसेवकों पर गोली चलाने के आदेश को सही बताने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऐसा बयान वो समुदाय विशेष को खुश करने के लिए दे रहे हैं। कहा कि सनातन के खिलाफ बयान देने की होड़ मची हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें