झांसी। वैश्विक महामारी में संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए केंद्र सरकार ने विदेश यात्रा पर पाबंदी लगा दी थी। लेकिन अब विदेश यात्रा की शुरुआत के साथ यात्रियों का टीकाकरण अनिवार्य कर दिया गया है। विदेश जाने वाले यात्री कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाकर यात्रा कर सकते हैं।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रविशंकर ने बताया कि प्रदेश सरकार ने विदेश यात्रा पर जाने वालों के लिए 84 दिन की बाध्यता को खत्म कर दिया है। वह कोविशील्ड वैक्सीन की पहली डोज लगने के एक माह के अंदर दूसरी डोज लगवा सकते हैं। इसके लिए वह मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के कमरा नंबर 12 में अपर शोध अधिकारी से मिल सकते है। वहां पुष्टि कराने के बाद वह झोकन बाग स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर टीका लगवा सकते है। ऐसे लोगों को दूसरी डोज के लिए अपने साथ पासपोर्ट लाना अनिवार्य है। पासपोर्ट में दर्ज विदेश यात्रा की तिथि को पोर्टल में डालकर सत्यापित किया जाएगा।
इनको मिलेगी सुविधा
- विदेश में पढ़ने जा विद्यार्थी
- विदेश में नौकरी करने जा रहे लोग
- ओलंपिक गेम्स में शामिल होने जा रहे एथलीट, स्पोर्ट्स पर्सन व साथ में जाने वाला स्टाफ