फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीस शराब और आठ बीयर की दुकानें होंगी बंद

Fri, 23 Dec 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
daru, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एक अप्रैल से हाईवे पर खुली देशी और अंग्रेजी शराब की करीब 16 हजार दुकानें बंद हो जाएंगी। जिले में देशी शराब की 17, अंग्रेजी शराब की 13 और बीयर की आठ दुकानें बंद होंगी। अब इन दुकानों के संचालकों ने शहर में जगह तलाशना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


जिला आबकारी अधिकारी आरएस गुप्ता ने बताया कि पहले कोर्ट ने हाईवे से 100 मीटर से दूर शराब की दुकानें होने का आदेश दिया था, जिसमें प्रदेश के अंदर 7185 दुकानें बंद हुई थीं। अब अदालत ने हाइवे से 500 मीटर की दूरी पर दुकानें पहुंचाने के आदेश दिया है। यह भी कहा है कि हाइवे पर किसी भी तरह की शराब से संबंधित विज्ञापन नहीं लगेगा। इसके चलते प्रदेश के अंदर संभवत: 16 हजार दुकानें बंद हो जाएंगी। फिलहाल दुकानों की गिनती प्रदेश स्तर पर की जा रही है, इस कारण यह संख्या बढ़ भी सकती है। इन दुकानों के बंद होने से प्रदेश सरकार को राजस्व का काफी क्षति होंगी। पिछले आदेश पर 33 प्रतिशत राजस्व का नुकसान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें