फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पहले दोपहर, फिर शाम को झूमकर बरसे मेघ, 24 घंटे में 25 एमएम वर्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
- अब चार-पांच दिन थम सकती है बारिश, उसके बाद फिर लौटेगा मानसून अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। पहले दोपहर और फिर शाम को मेघ झूमकर बरसे। मौसम विभाग के मुताबिक 24 घंटे में 25 मिलीमीटर पानी गिरा है। हालांकि, अब चार-पांच दिन वर्षा थम सकती है। उसके बाद फिर मानसून की वापसी संभावित है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह से बादलों की आवाजाही थी। हालांकि, दोपहर में धूप खिलने से उमस हो गई थी। फिर दोपहर दो बजे के आसपास तेज बारिश शुरू हो गई। करीब 20 मिनट तेज पानी गिरता रहा। फिर शाम करीब छह बजे अचानक से चारों ओर घने काले बादल छा गए और एकदम से अंधेरा हो गया। कुछ ही मिनट में मूसलाधार बारिश होने लगे। बिजली की चमक और तेज हवा के साथ करीब 45 मिनट तक पानी गिरता रहा। इससे वातावरण ठंड हो गया। वहीं, बारिश के चलते बीकेडी, जीआईसी, पुलिस लाइन के सामने समेत कई जगहों पर जलभराव भी हो गया। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि पूरे जनपद में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश देखने को मिली है। 24 घंटे में औसतन 25 मिलीमीटर वर्षा हुई है। अब बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दाब के क्षेत्र का असर कम हो जाएगा। ऐसे में आगामी चार-पांच दिन बारिश के आसार कम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें