संवाद न्यूज एजेंसी
कोछाभांवर। भगवान शिव का प्रिय महीना श्रावण में इस साल भी कई उत्तम योग बनेंगे। श्रद्धालुओं पर सर्वार्थ सिद्धि योग एवं अमृत सिद्धि योग की पावन वर्षा होगी। सूर्य 16 जुलाई को कर्क राशि में जाएंगे।
पवित्र सावन 11 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है, जो 9 अगस्त तक रहेगा। सावन में कई शुभ योग होंगे। इनमें महादेव एवं माता पार्वती की आराधना एवं पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। महंत मार्तंड स्वामी के अनुसार, श्रावण माह में सर्वार्थ सिद्धि योग 12, 17, 21, 24, 30 जुलाई एवं 4, 8 व 9 अगस्त को, अमृत सिद्धि योग 21 व 24 जुलाई को तथा त्रिपुष्कर योग 12 जुलाई को रहेगा। वहीं, सूर्य 16 जुलाई को कर्क राशि में जाएंगे, जबकि 20 को पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। वर्तमान में सूर्य मिथुन राशि में तथा पुनर्वसु नक्षत्र में है। उनके अनुसार चंद्रमा 25 जुलाई को पुष्य नक्षत्र में होंगे।