फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने से नहीं हुई बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। बादलों की आवाजाही के बीच शनिवार को दिनभर हल्की ठंडी हवा जरूर चलती रही मगर पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने से बारिश नहीं हुई। दिन के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई। अब रविवार को हल्की बारिश के आसार हैं।

अचानक सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिला है। तापमान में गिरावट आने से गर्मी का ग्राफ भी घटा है। हालांकि, मौसम विभाग ने शनिवार को तेज आंधी, बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि की आशंका जताई थी मगर दिनभर बादलों की आवाजाही तो लगी रही लेकिन बूंदाबांदी तक नहीं हुई।
विज्ञापन




विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने की वजह से बारिश नहीं हुई है। हालांकि, रविवार को भी बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है। मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 1.3 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम पारा 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस था। ऐसे में दिन के तापमान में 3.2 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है।
विज्ञापन


चार दिनों तक नहीं चलेगी लू

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 16 अप्रैल तक लू नहीं चलेगी। अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे ही रह सकता है। ऐसे में आगामी चार दिन तक भीषण गर्मी पड़ने की उम्मीद कम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें