फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: तीन अगस्त तक बारिश के नहीं आसार, उमस लोगों को करेगी बेचैन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। तीन अगस्त तक बारिश के आसार नहीं हैं। हालांकि, बादलों की आवाजाही के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। यह किसानों के लिए वरदान साबित होगा। खासकर उन किसानों को जिन्होंने तिल की बुआई की है। वहीं, मंगलवार को पड़ी बौछारों ने लोगों को उमस से राहत दिलाई।
विज्ञापन




लगातार हो रही बारिश ने एक बार फिर विराम लिया है। मौसम विशेषज्ञ आदित्य सिंह ने बताया कि निम्न दबाव का सिस्टम कमजोर हो गया है। इससे अब बारिश के आसार नहीं बन रहे हैं। बादलों की आवाजाही के साथ बूंदाबांदी की संभावना बनी रहेगी। लेकिन, अच्छी बरसात का तीन अगस्त तक कोई संकेत नहीं है।
विज्ञापन


कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने बताया कि बारिश थमने से तिल की फसल को फायदा पहुंचेगा। वहीं, धान की खेती को भी लाभ होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें