फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर लड़खड़ाने लगी बिजली की चाल

Sat, 18 Jun 2016 11:14 PM IST
Jhansi
विज्ञापन
फिर लड़खड़ाने लगी बिजली की चाल - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। शनिवार को उमस भरी गर्मी में बिजली की आवाजाही ने भी लोगों को खूब परेशान किया। बिजली न आने की वजह से नगर के कई हिस्सों में जलापूर्ति भी प्रभावित रही।
विज्ञापन

मांग और आपूर्ति में अंतर होने की वजह से बिजली व्यवस्था एक बार फिर लड़खड़ाने लगी है। शहर के कई इलाकों में बीती रात बिजली की आवाजाही बनी रही। सुबह बिजली न आने से जलापूर्ति भी प्रभावित हो गई। दोपहर में भी बिजली की आवाजाही बनी रही। उमस भरी गर्मी में बिजली न आने से लोग पसीने से तरबतर नजर आए। दोपहर में फीडर पर काम होने की वजह से बिजली विभाग को शटडाउन लेना पड़ा। इससे आंतिया तालाब, मेहंदी बाग, तहसील के पास की क्षेत्र की बिजली बंद रही।  शाम को चार बजे तेज हवा चलने व बारिश होने की वजह से बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई।  हालांकि, रात में मौसम खुशगवार होने की वजह से लोगों ने राहत की सांस ली। आशिक चौराहे के पास ट्रांसफार्मर जल गया और आसपास इलाके की बिजली गुल हो गई। वहां दूसरे फीडर से बिजली दी गई। देर रात तक ट्रांसफार्मर दुरुस्त करने े का काम जारी रहा। अधीक्षण अभियंता राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि ओवरलोडिंग के कारण कुछ इलाकों की बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी। बिजली का आना-जाना बना रहा। शाम को बारिश के कारण भी कई बार व्यवधान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें