झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के कैंसर रोग विभाग का ताला तोड़कर चोरों ने कंप्यूटर समेत अन्य सामान चोरी करने का प्रयास किया। तभी विभाग खोलने पहुंचे कर्मचारियों ने एक चोर को दबोच लिया गया, जब तीन भाग गए।
कैंसर रोग विभाग में बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे सफाई कर्मचारी पहुंचा तो उसने देखा के मेन गेट का ताला टूटा हुआ है। अंदर गया तो चार लोग दिखाई दिए। इस बीच एक स्टाफ नर्स और कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। तीनों ने मिलकर चोरों को पकड़ने के लिए दौड़ लगा दी। तीन चोर दीवार फांदकर भागने में कामयाब हो गए, जबकि एक को साइकिल समेत पकड़ लिया गया। सीएमएस डॉ. हरीशचंद्र आर्या ने नर्स की तहरीर पर चौकी प्रभारी से मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।