फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: युवक ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

एरच। युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। गौंती गांव निवासी हरप्रसाद (42) रविवार रात में खाना खाकर कमरे में सोने चला गया। सुबह वह काफी देर तक नहीं जागा तो उसके चचेरे भाई बालकिशन ने वहां जाकर देखा तो वह फंदे से लटका मिला। परिजन ने तुरंत ही घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन




बालकिशन ने बताया कि हरप्रसाद की पत्नी एक साल पहले अपने मायके चली गई थी। वह हमारे साथ ही रह रहा था। उसकी कोई संतान नहीं थी। वह बकरी चराकर अपना भरण पोषण कर रहा था। परिजन ने बताया कि तीन-चार दिन से वह परेशान रहने लगा था। उसने अपनी बकरी भी बेच दी थी। इसके साथ ही उसके नाम जो भी जमीन दी, उसे भी उसने परिजन को दे दिया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें