झांसी में नवाबाद थानाक्षेत्र के इलाहाबाद बैंक चौराहा के पास रहने वाली एक युवती की सारेआम मनचले युवक ने पिटाई कर दी। युवती की पिटाई की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित युवती के मुताबिक दो हफ्ते से मनचला युवक उसे रोज छेड़खानी कर परेशान कर रहा था। जब उसने विरोध किया तो युवक उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
आज मनचले युवक ने घर से युवती को बुलाया और बीच सड़क पर युवती की थप्पड़ों से पुटाई करनी शुरू कर दी, जब पीड़ित युवती शिकायत लेकर थाना पहुंची तो पुलिस ने राजीनामा करके चलता कर दिया।
पीड़िता का कहना है कि थाने से आने के बाद मनचला युवक फिर उसके घर आ धमका और जान से मारने की धमकी देकर चला गया। आरोपी पर कार्रवाई न होने से मनचले युवक के हौंसले बुलंद है।