फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक स्कूल के निर्माण का काम तेज, 21 करोड़ और मिले

Thu, 24 Nov 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
military school jhansi - फोटो : demo
विज्ञापन
सैनिक स्कूल के निर्माण के लिए शासन ने 21 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त जारी कर दी है। इसके लिए अब तक 38 करोड़ रुपये आवंटित किए जा चुके हैं। दिगारा में निर्माण कार्य तेजी से जारी है। स्कूल निर्माण का काम एक अरब सत्ताइस करोड़ नवासी लाख रुपये से दिसंबर 2017 तक पूरा किया जाना है। निर्माण स्थल के आसपास आवाजाही बढ़ी है।
विज्ञापन

प्रदेश में एक मात्र सैनिक स्कूल लखनऊ में स्थित है। अब झांसी में भी सैनिक स्कूल की स्थापना की जा रही है। इसकी इसका शिलान्यास 19 मई 2015 को झांसी आए प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया था। 
इसका निर्माण सदर तहसील के ग्राम दिगारा में दिगारा - भगवंतपुरा बाईपास के पास पचास एकड़ जमीन पर किया जा रहा है। निर्माण अप्रैल में शुरू किया गया था। इसके लिए शासन ने 17 करोड़ रुपये की धनराशि दी थी। अब दूसरी किस्त में 21 करोड़ रुपये और दिए गए हैं। निर्माण कार्य तेजी से जारी है। स्कूल के मुख्य भवन, हॉस्टल, डायनिंग हाल के अलावा बाउंड्रीवॉल का निर्माण अभी किया जा रहा है।  
विज्ञापन


दो चरणों में होगा निर्माण 
झांसी। सैनिक स्कूल का निर्माण दो चरणों में होगा। पहले फेज में विद्यालय भवन, प्रशासनिक भवन, हॉस्टल, बाउंड्रीवॉल व डायनिंग रूम का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा स्टाफ के कुछ आवास भी बनाए जाएंगे। जबकि, द्वितीय फेज में स्विमिंग पूल, ऑडिटोरियम व स्टाफ आवास का निर्माण होगा। प्रथम फेज का काम 59.77 करोड़ रुपये की लागत से पूरा होगा।

छह से बारहवीं तक की होगी पढ़ाई 
झांसी। सैनिक स्कूल में कक्षा छह से बारहवीं तक की पढ़ाई होगी। प्रवेश कक्षा छह व नौ में अखिल भारतीय स्तर की प्रवेश परीक्षा के माध्यम से लिए जाएंगे। प्रत्येक कक्षा के दो सेक्शन होंगे। विद्यालय में अध्ययनरत सभी बच्चों को हास्टल की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए स्कूल में पांच हास्टल बनाए जाएंगे। 

तय समय पर पूरा होगा काम 
सैनिक स्कूल का काम तेजी से जारी है। इसके लिए बजट की कोई कमी नहीं है। अब तक अड़तीस करोड़ मिल चुके हैं। निर्माण पूरा करने की अवधि दिसंबर 2017 तय की गई है। तय समय पर काम पूरा कर लिया जाएगा।  
विज्ञापन

- आर.पी. सिंह, परियोजना प्रबंधक - राजकीय निर्माण निगम 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें