फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत सहायकों की भर्ती का काम तेज, 84 गांवों में चयन बाकी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। ग्राम पंचायतों में युवाओं को रोजगार देने के लिए पंचायत सहायक और अकाउंटेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति की जा रही है। जिले की 496 ग्राम पंचायतों में से अब तक 412 ग्राम पंचायतों में सहायकों की तैनाती हो गई है, अब इनसे अनुबंध पत्र भरवाया जा रहा है। शेष 84 गांवों में अभ्यर्थियों के चयन की प्रक्रिया बाकी है।
विज्ञापन

सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम स्वराज के लिए ग्राम सचिवालय की स्थापना की जानी है। इसके लिए पंचायती राज विभाग ने 10वीं और 12वीं पास महिला और पुरुष अभ्यर्थियों के लिए ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक की तैनाती के लिए आवेदन मांगे थे। पंचायत सहायक एक साल की संविदा पर रखा जाना है और छह हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। खास बात यह है कि ग्र्राम पंचायत जिस श्रेणी में आरक्षित है, उसी श्रेणी के सहायक का चयन किया जा रहा है।
इसके लिए ग्राम पंचायतों में आवेदन मांगे गए थे। भर्ती प्रक्रिया सितंबर में पूरी होनी थी, लेकिन इसमें देरी हो रही है। दरअसल, कोविड के कारण जान गंवाने वाले परिवारों को भर्ती में वरीयता दी गई है कि यदि किसी व्यक्ति की कोरोना से मृत्यु हो गई है तो उनके परिवार से पत्नी या पति, पुत्र, अविवाहित पुत्री, विधवा पुत्री, विधवा मां, अविवाहित भाई, अविवाहित बहन भी भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। गांव में भर्ती के लिए ऐसे परिवारों के सदस्यों को वरीयता दी जाएगी। यदि ग्राम पंचायत आरक्षित है, मृतकों के परिजन उस आरक्षण श्रेणी को पूरा करते हैं और इंटरमीडिएट पास हैं तो चयन कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

इस चक्कर में 84 गांवों में अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया बाकी है। शेष 412 गांवों में ग्राम पंचायत सहायकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब उनके अनुबंध पत्र तैयार किए जा रहे हैं। मोंठ ब्लाक में अनुबंध पत्र कंपलीट हो गए हैं। अन्य ब्लाकों की ग्राम पंचायतों में यह काम चल रहा है। जिला पंचायतराज अधिकारी जेआर गौतम ने बताया कि प्रक्रिया को जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
ई- डिस्ट्रिक्ट पोर्टल का लाभ मिलेगा
ई- डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से शासन ने 36 विभागों की 267 सरकारी सेवाएं जनसुविधा केंद्रों से जोड़ दी हैं। गांव में खुलने वाले जनसेवा केंद्रों से ग्रामीणों को आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, कोविड पंजीकरण, विभिन्न विभागों की सरकारी योजनाओं की जानकारी मिल सकेगी। इससे ग्रामीणों को गांव के बाहर या इधर-उधर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें