फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मैदानी इलाकों से आने वाली हवा ने तीन डिग्री बढ़ाया पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
- नौ से 11 जून तक लू चलने के आसार, 45 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। मैदानी इलाकों से आने वाली हवा ने झांसी के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस का इजाफा कर दिया। मौसम विभाग ने अब नौ से 11 जून तक लू चलने के आसार जताए हैं। ऐसे में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से पूर्वा हवा चलने की वजह से तापमान में गिरावट आ गई थी। बूंदाबांदी से लेकर बीच-बीच में हल्की ठंडी हवा भी चल रही थी। मगर अब हवा की दिशा में बदलाव हो गया है। शनिवार को पश्चिमी दिशा से आने वाली हवा की वजह से तापमान में इजाफा होना शुरू हो गया। अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 0.2 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 1.8 डिग्री कम है। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि रविवार को भी आसमान साफ रहने से तेज धूप खिली रहेगी। इससे दिन का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, सोमवार से बुधवार तक लू चलने के आसार हैं। इस दौरान दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें