फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झटका: बहुमंजिला कार पार्किंग का टेंडर सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
चार महीने पहले हुई थी शुरू, नुकसान होने से फर्म ने संचालन करने से खड़े किए हाथ
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। चार महीने पहले शुरू हुई बहुमंजिला कार पार्किंग के संचालन से फर्म ने हाथ खड़े कर दिए हैं। नुकसान होने की वजह से स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों को पत्र देकर टेंडर सरेंडर कर दिया है। अब स्मार्ट सिटी की ओर से दोबारा निविदा निकाली जाएगी।
विज्ञापन




नगर निगम के ठीक बगल में स्मार्ट सिटी लिमिटेड के तहत 25 करोड़ की लागत से शहर की पहली बहुमंजिला कार पार्किंग का निर्माण कराया गया है। तीसरी बार निविदा निकालने के बाद इस साल फरवरी में इसका संचालन शुरू हो सका था। लखनऊ की फर्म को लगभग साढ़े छह लाख रुपये मासिक किराये की दर पर संचालन का जिम्मा मिला था। जबकि, निविदा निकालने के दौरान इसका आधार मूल्य एक लाख रुपये मासिक रखा गया था। पार्किंग शुरू तो हो गई लेकिन झांसीवासियों ने यहां पर वाहन खड़े करने में ज्यादा रुचि नहीं दिखाई। स्मार्ट सिटी लिमिटेड के एसीईओ मो. कमर का कहना है कि नुकसान होने का हवाला देकर फर्म ने टेंडर सरेंडर कर दिया है। जल्द ही अनुबंध निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। उसके बाद दोबारा निविदा निकाली जाएगी। फर्म ने पिछले तीन महीने से किराया भी नहीं दिया है। ऐसे में फर्म पर 19 लाख रुपये से ज्यादा बकाया है। एसीईओ का कहना है कि फर्म से बकाया किराया जमा करवाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें