फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: फिटनेस न होने से थमे बरात में जाने वाली बसों के पहिये

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। फिटनेस सेंटर पर ताला लगे पांच दिन गुजर गए, लेकिन वाहन स्वामियों को प्रमाणपत्र दिए जाने की अब तक कोई व्यवस्था नहीं हो पाई है। हाल यह है कि फिटनेस न मिलने से बरात में जाने वाली बसों के पहिये थम गए हैं। ऐसे में करीब 25 बसें खड़ी हैं। बरात में बुक बसें न जाने से विवाद की स्थिति पैदा हो रही है। वहीं, वाहन संचालकों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

अवैध वसूली के आरोप में परिवहन अधिकारियों ने शुक्रवार 2 अप्रैल को एटीएस सेंटर पर जांच की थी। जांच के बाद मालिक समेत 10 आरोपियों पर मुकदमा पंजीकृत कराकर कार्रवाई की गई। आठ कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। संचालक सेंटर पर तालाबंद कर अभी भी फरार है। वहीं, फिटनेस का कार्य जिले में पूरी तरह से ठप है। वाहन स्वामी परेशान हैं।
विज्ञापन




फिटनेस न होने से अब बस संचालक बसें बारात में न भेज पाने के लिए मजबूर हैं। बुकिंगकर्ता और बस ऑपरेटर के बीच झगड़ा हो रहा है। बुकिंग कराने वाले का कहना है कि वह पहले से पैसा देकर बरात के लिए बस बुक करा चुके हैं। फिटनेस न होने की समस्या से उन्हें कुछ नहीं लेना-देना नहीं है। बस मालिक की जिम्मेदारी बनती है कि वह दूसरी बस भेजे।

बॉक्स में



दो सैकड़ा से अधिक वाहनों की नहीं हो सकी फिटनेस



- जिले में स्थापित एटीएस सेंटर पर 2 अप्रैल शुक्रवार से फिटनेस ठप है। जिन वाहन स्वामी के स्लॉट पहले से बुक हैं, वह यहां पहुंच रहे हैं। यहां नोटिस चस्पा देखकर वापस लौट आ रहे हैं। एक दिन में करीब 40 वाहनों की फिटनेस के अनुमान से पांच दिन में यहां दो सैकड़ा से अधिक वाहनों की फिटनेस नहीं हो सकी। इससे करीब 2 लाख रुपये प्रत्येक वाहन स्वामी को पहुंचा है।

बॉक्स में -



कमिश्नर से मिले बस ऑपरेटर्स

जिला बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन झांसी के पदाधिकारियों ने फिटनेस न होने की समस्या को लेकर मंडलायुक्त से मुलाकात की। उन्होंने अपनी समस्या रखते हुए इसके निदान की मांग की। इस पर कमिश्नर ने परिवहन अधिकारियों से वार्ता करते हुए प्रमुख सचिव को भी पत्र लिखे जाने की बात कही। इस दौरान अध्यक्ष अनूप कुमार यादव, महासचिव मोहम्मद जावेद आदि के अलावा अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन




वर्जन

फिटनेस सेंटर के संचालन के लिए स्थानीय स्तर से प्रदेश मुख्यालय पत्राचार किया गया। इसके बाद शासन से भी केंद्र सरकार को पत्र लिखा जा चुका है। जल्द ही इसमें निर्णय होगा। वाहन स्वामियों की समस्या का शीघ्र निदान होगा। - डॉ. सुजीत सिंह, एआरटीओ प्रशासन, झांसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें