फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी, मलबे में दबने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मंगलवार की दोपहर में महानगर के मुन्नालाल पावर हाउस के पीछे पीएंडटी कॉलोनी के पास निर्माणाधीन मकान की एक दीवार अचानक गिर गई। इससे मलबे की चपेट में आने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल मजदूर को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली थाना इलाके के पीएंडटी कॉलोनी के करीब शैली साहू के नाम के प्लॉट पर मकान का निर्माण चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे इमारत के बाहरी हिस्से से सटाकर निर्माणाधीन एक दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। उसी दौरान वहां काम कर रहे दो मजदूर उसकी चपेट में आ गए। पूरा मलबा उन दोनों के ऊपर गिर पड़ा। इससे दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। दीवार गिरते ही वहां अफरातफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। थोड़ी देर में इंस्पेक्टर देवेश शुक्ला फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से मजदूरों को बाहर निकाला। इनमें थाना सीपरी बाजार इलाके के मेला की टौरिया निवासी प्रमोद पुत्र विजय खटीक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर, हाथ एवं पांव में गंभीर चोट आ गई। अस्पताल में प्रमोद को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि शिवपुरी निवासी कप्तान पुत्र बिहारी अहिरवार को गंभीर रूप में भर्ती कराया है। डॉक्टरों ने फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है। इंस्पेक्टर कोतवाली के मुताबिक शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
जेडीए का दावा, मानचित्र स्वीकृत
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है भवन निर्माण में कोई भी सावधानी नहीं बरती जा रही थी। असुरक्षित तरीके से पहले यहां खोदाई भी कराई गई। दीवार भी गलत तरीके से बनाई जा रही थी इसी वजह से यह अचानक धंस गई। वहीं, जेडीए का कहना है भवन स्वामी की ओर से मानचित्र स्वीकृत कराया गया। उपाध्यक्ष सर्वेश दीक्षित के मुताबिक 278 वर्गमीटर क्षेत्रफल में उक्त भवन के लिए मानचित्र स्वीकृत कराया गया था। हालांकि उनका कहना है इमारत का निर्माण स्वीकृत मानचित्र के मुताबिक कराया जा रहा था कि नहीं, इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें