फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी आंख से होगी डाकघरों की निगरानी

Thu, 17 Dec 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। डाकघरों में कर्मचारियों की मनमानी पर शीघ्र ही लगाम कस जाएगी। झांसी, ललितपुर व जालौन जिले के सभी 78 विभागीय डाकघरों की सीसीटीवी कैमरों से प्रवर डाक अधीक्षक निगरानी करेंगे। अभी तक सिर्फ ललितपुर के प्रधान डाकघर में ही सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं।
विज्ञापन


डाक मंडल के तीनों जिलों में 78 विभागीय डाकघर एवं 534 शाखा डाकघर हैं। ललितपुर के प्रधान डाकघर में हुए करोड़ों रुपये के घोटाले के बाद वहां सीसीटीवी कैमरे लगाकर निगरानी का काम शुरू कर दिया गया है। घोटाले की जांच सीबीआई कर रही है, लेकिन अभी तक वह किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।

ललितपुर जैसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इससे बचने के लिए मंडल के सभी डाकघरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी चल रही है। प्रवर डाक अधीक्षक अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि शीघ्र ही मंडल के 78 विभागीय डाकघरों में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 78 में से 21 डाकघरों को सीबीएस प्रणाली से जोड़ा जा चुका है। फरवरी 2016 तक सभी डाकघरों को सीबीएस प्रणाली से जोड़ दिया जाएगा। इसके लिए तीव्र गति से कार्य चल रहा है।

फेसबुक व व्हाट्स एप पर करें शिकायत
मंडल के लोगों की डाक विभाग से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए प्रवर डाक अधीक्षक ने फेसबुक पेज बनाया है। www.facebook.com/indiapostjhansidivision को लोगिन कर पेज लाइक किया जा सकता है और उस पर अपने सुझाव व शिकायतें दी जा सकती हैं। वहीं प्रवर डाक अधीक्षक के व्हाट्स एप नंबर 7839565410 पर भी संदेश भेज कर सुझाव व शिकायतें की जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें