फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: गर्मी में चढ़ रहा ट्रेनों का पारा.. नौ दिन में पांच ट्रेनों से उठा धुआं, यात्री खौफजदा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। भीषण गर्मी के इस मौसम में ट्रेनों का ताप बढ़ रहा है। गर्मी में कोच में ब्रेक पैड और पहिये के घर्षण (हॉट एक्सल) से धुआं उठ रहा है। बीते नौ दिन में पांच ट्रेनों में धुआं उठने के मामले सामने आ चुके हैं। लगातार हो रही घटनाओं को लेकर यात्री खौफ में हैं। रेलवे अफसरों का कहना है कि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। हर स्टेशन पर ट्रेन के कोच को चेक किया जा रहा है।
विज्ञापन

गर्मी में ट्रेनों के संचालन में रेलवे आग लगने की घटनाओं को लेकर संजीदगी बरतता है। ट्रेन के हर कोच में अग्निशमन यंत्र रखवाए गए हैं। मगर सूरज के तेवर के आगे रेलवे के इंतजाम ठंडे पड़ रहे हैं। बीती 26 मई से तीन जून तक नौ दिन में पांच ट्रेनों में धुआं उठने के मामले सामने आ चुके हैं। रेलवे अफसर बताते हैं कि गर्मी में पहिये गर्म हो जाते हैं। इसे हॉट एक्सल कहा जाता है। इस दौरान पहिये और ब्रेक पैड में जब घर्षण होता है तो कभी-कभी कोच के नीचे से धुआं उठने लगता है। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि हॉट एक्सल की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए ट्रेनों के हर कोच की स्टेशन पर जांच कराई जाती है।
विज्ञापन


हाल ही में हुईं घटनाएं-
26 मई- बिलासपुर राजधानी एक्सप्रेस के कोच बी-2 में धुआं उठा।
27 मई- मालवा एक्सप्रेस के एसएलआर कोच और तेलंगाना एक्सप्रेस के कोच बी-5 से धुआं उठा।
31 मई- खजुराहो-उदयपुर एक्सप्रेस के जनरल कोच से धुआं उठा।
एक जून- पनवेल एक्सप्रेस के एस-2 कोच से धुआं उठा
तीन जून- ताज एक्सप्रेस के तीन कोच में लगी आग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें