फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: तापमान डेढ़ डिग्री हुआ कम, फिर भी जारी गर्मी का सितम

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकतम पारा रहा 47.5 डिग्री, प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा न्यूनतम तापमान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। जिले का तापमान बुधवार को डेढ़ डिग्री सेल्सियस कम जरूर हो गया मगर गर्मी का सितम जारी रहा। न्यूनतम पारा 34.5 डिग्री सेल्सियस होने से प्रदेश में सबसे अधिक रहा। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि मई महीने के इतिहास में ऐसा तीसरा मौका आया है, जब रात में इतनी अधिक गर्माहट रही।
विज्ञापन

झांसी में मंगलवार को मई की गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे और अधिकतम पारा 49 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 47.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम पारा 34.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 6.1 डिग्री अधिक है। दिन में भीषण उष्ण लहर चली। इससे दोपहर में चौराहों से लेकर गलियों तक में भीड़भाड़ कम रही। मौसम केंद्र लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार ने बताया कि मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात मई महीने के इतिहास की तीसरी सबसे गर्म रात रही। अब तक पछुआ हवाएं चल रही थीं। इन गर्म हवाओं के कारण तापमान में लगातार इजाफा हो रहा था। मगर अब हवाओं की दिशा बदलकर पूर्वी होने से बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। नम हवाएं चलने से भी अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें