फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सौर ऊर्जा से रोशन होगा स्टेशन परिसर, 298 क्षमता वाला एसी लाउंज भी बनाया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन की संरचना का आधुनिक तरीके से विस्तार किया जा रहा है। स्टेशन के दोनों छोर पर कुल 36 लिफ्ट, 19 स्वचलित सीढि़यां (एक्सलेटर) और दो ट्रैवलेटर (स्वचलित पाथवे) बनाए जाएंगे। अभी स्टेशन की भार क्षमता 6093 यात्रियों की है, जो बाद में बढ़कर 17061 हो जाएगी। पूरे स्टेशन को रोशन करने के लिए 2500 केएमपी का सोलर प्लांट स्थापित किया जाएगा। 298 यात्रियों की क्षमता वाली एसी लाउंज भी होगा तथा 8920 वर्गफुट व्यावसायिक गतिविधियां के लिए रिजर्व रहेगा।



करीब 450 करोड़ की लागत से रेलवे स्टेशन को नया स्वरूप देने का काम शुरू कर दिया गया है। स्टेशन के दोनों छोर पर काम तेजी से शुरू हो चुका है। इसके निर्माण में बाधा बन रहे कई सरकारी भवन को ध्वस्त किया जा चुका है। अभी कई भवनों को ध्वस्त किया जाना है। स्टेशन के नवनिर्माण में पुरानी बिल्डिंग में कोई बदलाव नहीं होगा। स्टेशन के दोनों छोर का विस्तार होगा। इसलिए इसकी जद में जीआरपी थाना और एसपी जीआरपी कार्यालय भी आ रहा है। थाना और कार्यालय का निर्माण पहले कराया जाएगा, जिससे निर्माण में कोई बाधा न आए।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर को ध्यान में रखकर निर्माण कराया जा रहा है, क्योंकि सीपरी बाजार और नगरा की ओर से आने वाले यात्रियों को अभी चक्कर लगाकर प्लेटफॉर्म नंबर एक पर आना पड़ता है। इससे सीपरी और नगरा की लगभग दो लाख की आबादी लाभान्वित होगी।
विज्ञापन








स्टेशन का निर्माण भविष्य को ध्यान में रखकर और यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर कराया जाएगा। निर्माण पूरा होने के बाद यात्रियों को सुखद यात्रा का अहसास होगा। - दीपक कुमार सिन्हा, डीआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें