फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पिता की हत्या के 53 दिन बाद बेटे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन




झांसी। कोतवाली थाना क्षेत्र के पंचवटी कॉलोनी में पिता रमेश प्रजापति की गला घोंटकर हत्या के 53 दिन बाद उसके इकलौते बेटे प्रियांशु (17) की मौत हो गई। प्रियांशु भी उस दौरान गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका उपचार चल रहा था लेकिन करीब 15 दिन पहले उसकी छुट्टी कर दी गई थी। सोमवार दोपहर उसकी हालत फिर बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंचे। मंगलवार दोपहर उसकी मौत हो गई। परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन


प्रियांशु की मां रानी ने बताया कि 14 नवंबर को घर में घुसकर उसके पति रमेश एवं पुत्र प्रियांशु पर जानलेवा हमला किया गया था। उसके बाद रमेश की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल हो जाने पर प्रियांशु को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के लिए उसे ग्वालियर भी ले जाया गया था। दिसंबर में उसकी तबीयत ठीक होने के बाद परिजन उसे लेकर झांसी आ गए थे। सोमवार को अचानक उसकी तबीयत खराब होने लगी। उसे लेकर वे लोग मेडिकल अस्पताल पहुंचे। यहां उसे भर्ती नहीं किया गया। काफी देर तक वे लोग बाहर ही रहे। इसके बाद किसी तरह उसे भर्ती कराया गया। दोपहर में उसकी मौत हो गई। परिजन बिफर उठे। उन्होंने चिकित्सकों पर लापरवाही समेत कुछ लोगों पर धमकाने का भी आरोप लगाया। कोतवाल विद्यासागर सिंह का कहना है कि प्रियांशु की तबीयत ठीक नहीं थी। इस वजह से उसकी मौत हुई। छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें