फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: तीसरे दिन भी जारी रहा सचिवों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सब हेड- आंदोलन से बंगरा ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों पर पड़ रहा है असर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बंगरा। ब्लॉक मुख्यालय के ब्लॉक परिसर में बुधवार को सचिवों का तीसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान अधिकांश सचिवों ने एकजुट होकर विभाग के प्रति लामबंद होकर काली पट्टी बांधकर आक्रोश जताते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सचिवों द्वारा ऑनलाइन उपस्थिति की अनिवार्यता एवं विभाग की ओर से अतिरिक्त कार्य का दबाव का आरोप लगाते हुए तीन दिन से प्रदर्शन किया जा रहा है। यह विरोध प्रदर्शन 4 दिसंबर तक जारी रहेगा। सचिवों ने बताया कि 5 दिसंबर को प्रदेश कार्यकारिणी के बैनर तले सभी सचिव एक साथ शांतिपूर्ण ढंग से सांकेतिक सत्याग्रह आंदोलन करेंगे एवं दोपहर एक बजे मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे। सचिवों ने शिकायती पत्र सौंपकर बताया कि विभाग की ओर से लगातार ऑनलाइन उपस्थिति की अनिवार्यता के लिए दबाव बनाया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान प्रेमकुमारी बौद्ध, नरेंद्र आर्य, संजीव सिंह परिहार, नवजीत कटियार, प्रीतम सिंह, शाहरुख खान, अरविंद कुशवाहा, वीर सिंह, हरिश्चंद्र पटेल,धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन जिला मंत्री ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अजय विद्यार्थी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें