फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मिट्टी की खुदाई में पीली धातु के टुकड़े मिलने की सूचना से हड़कंप, मची लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
- मौके पर पहुंची पुलिस, जांच पड़ताल की, अवैध तरीके से कराई जा रही थी खुदाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
एरच। क्षेत्र में अवैध तरीके से टीले की खुदाई कराई जा रही थी। खुदाई के दौरान क्षेत्र के लोगों को सूचना मिली कि टीले से सोने जैसी पीली धातु निकल रही है। लोगाें ने खुदाई कर धातु ली और मौके से फरार हो गए। हालत बिगड़ने की अंदेशा के चलते पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए खुदाई रुकवाकर लोगों को टीले के पास न जाने की अपील की।
बेतवा नदी किनारे मढि़या महादेव मंदिर के समीप मिट्टी खोदकर समतलीकरण किया जा रहा था। बुधवार को सुबह की जा रही मिट्टी खुदाई के दौरान पीले धातु के टुकड़े मिलने की अफवाह पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। लोग बड़ी संख्या में धातु खंगालने लगे। बड़ी संख्या में भीड़ जुटी रही। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
एरच के प्राचीन टीले को खोदे जाने का मामला प्रकाश में आया है, इसकी जांच कराई जाएगी। टीले को खोदे जाने का कार्य अवैध तरीके से किया जा रहा था। उक्त मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जो भी पीले धातु के कण लेकर गए हैं उनकी पहचान कर बरामदगी की जाएगी। -सुनील कुमार, उपजिलाधिकारी, गरौठा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें