फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बल्क ड्रग पार्क में जल्द प्रारंभ होगा दूसरे चरण का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बल्क ड्रग पार्क में प्रथम फेज का कार्य चल रहा है। इस फेज को चार पैकेज में बांटा गया है। प्रथम पैकेज में सड़क आदि का कार्य होना है, इसके बाद दूसरे पैकेज का कार्य यूपीसीडा को करना है, जल्द दूसरे चरण का काम शुरू होगा।
विज्ञापन

सैदपुर में निर्मित होने वाला ड्रग फार्मा पार्क मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है। इसके लिए यूपीसीडा के मुख्य कार्यपालक मयूर महेश्वरी के निर्देशन में तेजी से विकास कार्य कराया जा रहा है। 1472 एकड़ भूमि पर बनने वाले पार्क वर्तमान में 352 एकड़ भूमि पर फेज वन में विकास कार्य किए जा रहे हैं। यहां उद्यम स्थापना के 28 प्लांट को आवंटित किया जाना है। फेज वन को विकसित करने के लिए यूपीसीडा ने चार पैकेज में विभाजित किया है। प्रथम पैकेज में बिजली घर की स्थापना, कंटोल रूम व सड़क मार्ग को विकसित किया जा रहा है। यह कार्य जल्द ही समाप्ति होने को है, अब यूपीसीडा जल्द ही दूसरे पैकेज का कार्य प्रारंभ करने जा रहा है, दूसरे पैकेज में रिसर्च एंड डेवलपमेंट के लिए इमारत को तैयार किया जाएगा, साथ ही वेयर हाउस का निर्माण होगा। इसके अलावा अन्य विकास कार्य प्रारंभ किए जाएंगे। यूपीसीडा के प्रबंधक जॉनी बिल्टोरिया ने बताया कि प्रथम पैकेज का कार्य तेजी से चल रहा है, अब दूसरे पैकेज का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें