फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी बना विवाद: नाराज युवक ने पड़ोसी की कुल्हाड़ी से की हत्या, सिर, चेहरे और कंधे पर किए ताबड़तोड़ वार

Tue, 03 Jun 2025 01:55 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

रोहित कुल्हाड़ी समेत रोहित के घर के बाहर पहुंचा। घर के बाहर रखे ड्रम से पानी निकालने लगा लेकिन, पानी न होने पर उसने राहुल की भाभी से मोटर चलाने को कहा।
विज्ञापन
राहुल अहिरवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार देर-रात प्रेमनगर के गोकुल पुरी कॉलोनी में पानी न मिलने से नाराज युवक ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। खून से लथपथ हाल में उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही प्रेमनगर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी युवक समेत तीन अन्य को हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


गोकुल पुरी कॉलोनी निवासी राहुल अहिरवार (23) ऑटो चलाता था। उसकी पत्नी और बच्चे मायके गए थे। राहुल अपने बड़े भाई सोनू के घर पर खाना खाने आता था। पड़ोस में रोहित गोस्वामी (20) रहता है। सोमवार देर-रात राहुल भाई के घर पर खाना खाने गया था। उसी दौरान रोहित का किसी से झगड़ा हो गया। उसे मारने के लिए रोहित कुल्हाड़ी उठाकर उसके पीछे भागा लेकिन, वह युवक भाग निकला।

इसके बाद रोहित कुल्हाड़ी समेत रोहित के घर के बाहर पहुंचा। घर के बाहर रखे ड्रम से पानी निकालने लगा लेकिन, पानी न होने पर उसने राहुल की भाभी से मोटर चलाने को कहा। अंदर से राहुल ने मोटर चलाने से मना कर दिया। रोहित बाहर खड़ा होकर गाली देने लगा। यह सुनकर राहुल बाहर निकला आया। दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। इसी दौरान रोहित ने राहुल तबाड़ तोड़ कुल्हाड़ी से कई वार कर डाले। सिर, चेहरे एवं कंधे पर कुल्हाड़ी के वार से राहुल खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन


आरोपी रोहित कुल्हाड़ी समेत भाग निकला। आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग जुट गए। परिजन ही तुरंत उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। काफी खून बह जाने से उसकी हालत नाजुक हो गई थी। उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर प्रेमनगर थाना प्रभारी सरिता मिश्रा भी पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गईं। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी रोहित समेत तीन को हिरासत में ले लिया। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि पानी न देने की वजह से गुस्से में आकर उसे कुल्हाड़ी से वार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें