फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सड़क को बना दिया गोदाम, बीच रास्ते खड़े कर दिए कबाड़ ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ागांव। नेशनल हाईवे पर पीडब्ल्यूडी ने बस स्टैंड तक सड़क बनाई गई है। इस सड़क का इस्तेमाल आवागमन के बजाय गोदाम और पार्किंग के रूप में किया जा रहा है। सड़क के दोनों तरफ सामान और वाहन खड़े होने से राहगीरों को निकलने में परेशानी होती है।
विज्ञापन

नगर में प्रवेश करते ही धान खरीद की दुकान का सामान और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सड़क के बीच में खड़ी कर दी जाती हैं। इससे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को निकलने में दिक्कत होती है। वहीं, दूसरी तरफ कबाड़ हो चुके ट्रक रास्ते में खड़ा कर दिया गया। इन वाहनों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी एवं अपर नगर मजिस्ट्रेट संजीव कुमार ने बताया कि इस संबंध में पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें