फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शीत दिवस की संभावना आज भी रहेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रविवार को हल्की धूप और ठंडी हवाओं ने दिन को सर्द बना दिया, यही कारण रहा कि मौसम विभाग ने शीत दिवस घोषित कर दिया। आज भी मामूली सुधार के साथ शीत दिवस की संभावना है।
विज्ञापन

रविवार सुबह कोहरा छाया रहा। 10 बजे के बाद सूरज के हल्के दर्शन हुए। बादल से हल्की धूप निकली जो ठंड से राहत देने के लिए नाकाफी रही। वहीं, दोपहर बाद से सूरज नहीं निकला। लोग घर के अंदर गर्म कपड़ों में छिपे रहे तो कई आग तापते नजर आए। मौसम विशेषज्ञ आदित्य सिंह ने बताया कि अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार आज भी हल्की सी तब्दीली के बाद शीत दिवस बने रहने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें